Globe’s most trusted news site

आधुनिक सुविधाओं से लैस मप्र का पहला पुलिस अस्पताल भोपाल में शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन

आधुनिक सुविधाओं से लैस मप्र का पहला पुलिस अस्पताल भोपाल में शुरू, सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन


भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में प्रदेश के पहले राज्य स्तरीय पुलिस अस्पताल का शुभारंभ किया। अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस 50 बिस्तर क्षमता के इस पुलिस अस्पताल में प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को सर्व सुविधायुक्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह अस्पताल पुलिस कर्मचारियों के लिए एक सौगात है।

मरीजों को ये सुविधाएं मिलेंगी
भदभदा क्षेत्र में बने 50 बेड के इस अस्पताल में 2 मेल (5-5 बेड) व 1 फीमेल वॉर्ड (5 बेड) है।

इसके अलावा बच्चा वार्ड में भी पांच बेड रखे गए हैं। वहीं अन्य बेड महिला वार्ड, ओटी, हाई डिपेन्डेंसी यूनिट और रिकवरी रूम में लगाए गए हैं।

इसमें एक्सरे, सोनोग्राफी जैसी सुविधाएं भी मरीजों के लिए उपलब्ध हैं।

इस अस्पताल में डॉक्टरों के 12 और पैरामेडिकल कर्मचारियों के 40 पद हैं।

इनमें से आठ डॉक्टर और 10 पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति हो चुकी है।

शेष की नियुक्ति जल्द होगी। चार विजिटिंग डॉक्टर भी सेवाएं देंगे।

अस्पताल का संचालन 25वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (विसबल) करेगा। 25वीं वाहिनी के सेनानी राजेश चंदेल ने बताया कि यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ की सेवाएं भी मिलेंगी। न्यूरोलॉजिस्ट और हार्मोन रोग विशेषज्ञ भी विजिटिंग डॉक्टर के तौर पर उपलब्ध होंगे। वह सप्ताह में निर्धारित दिन व समय के लिए सेवाएं देने आएंगे। अस्पताल का लाभ पुलिसकर्मियों के साथ ही उनके स्वजन को भी मिलेगा। बता दें कि भोपाल से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था की ड्यूटी में होने से जिले के बाहर भी जाते हैं। ऐसे में उनके स्वजन को उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस अस्पताल में ओपीडी पंजीयन शुल्क 10 रुपये रहेगा।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!