जबलपुर।जीआरपी डीआईजी श्रीमती मोनिका शुक्ला ने मंगलवार को जीआरपी जबलपुर इकाई का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने जीआरपी स्टाफ से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दैरान उन्होेंने समस्याओं का जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व सुबह 9 बजे डीआईजी द्वारा परेड की सलामी ली गई। परेड कमांडर निरीक्षण रीतेश पांडे रहे। डीआईजी श्रीमती शुक्ला ने जीआरपी द्वारा महिलाओं, बुजुर्ग यात्रियों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यो को अधिक से अधिक यात्रियों तक पहुँचाने, यात्रियों को जागरूक किए जाने की समझाइश दी। इसके बाद अपराधों की समीक्षा की। इस दौरान एसआरपी सुश्री सिमाला प्रसाद, डीएसपी लोकेश मार्को, श्रीमती राजकुमारी पचौरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



Leave a Reply