Globe’s most trusted news site

मध्‍य प्रदेश के मऊगंज में दो पक्षों में झड़प के बाद बल तैनात, विधायक गिरफ्तार, 30 पर एफआइआर

मध्‍य प्रदेश के मऊगंज में दो पक्षों में झड़प के बाद बल तैनात, विधायक गिरफ्तार, 30 पर एफआइआर


मऊगंज/रीवा। मऊगंज के महादेवन मंदिर परिसर की विवादित जमीन की बाउंड्रीवाल तोड़ने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में हुई झड़प के बाद दूसरे दिन भी भारी संख्या में बल तैनात रहा। बुधवार को पुलिस ने मामले में 30 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया गया है, तीन महीने बाद भी कब्जा नहीं हटा
जुलाई में कोर्ट ने स्टे दे दिया था। एसपी रसना ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। विधायक ने कहा कि तीन महीने बाद भी कब्जा नहीं हटा है।

भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को पुलिस लाइन स्थित स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया
मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को पुलिस ने पहले दिन भर नजरबंद रखा और देर रात करीब 11:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उन्हें पुलिस लाइन स्थित स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।

खटखरी चौकी के देवरा गांव में महादेवन मंदिर परिसर की विवादित जमीन की बाउंड्रीवाल जेसीबी लेकर पहुंचे विधायक की मौजूदगी में समर्थकों ने गिरा दी थी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने पथराव कर आगजनी कर दी थी। इसके बाद बिगड़े माहौल से दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी में चार लोग घायल हो गए थे। स्थिति को काबू करने के लिए लाठी चलाने के साथ ही पुलिस को अश्रुगैस के गोले तक छोड़ने पड़े थे।

एक विशेष समुदाय के लोग राष्ट्र विरोधी नारेबाजी भी कर रहे थे
बुधवार को संभागायुक्त बीएस जामोद, आइजी महेंद्र सिंह सिकरवार समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जामोद के अनुसार विवादित जमीन का मामला अदालत में है। विधायक ने कहा कि मऊगंज में एक विशेष समुदाय के लोग राष्ट्र विरोधी नारेबाजी भी कर रहे थे।

विधायक से देर रात मिले प्रभारी मंत्री
विधायक को दिन भर नजरबंद और देर रात गिरफ्तार किए जाने किए जाने की सूचना पर मऊगंज जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल बुधवार रात सवा दस बजे जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

विधायक और प्रभारी मंत्री के बीच बंद कमरे में चर्चा हुई
करीब एक घंटे तक चर्चा करने के बाद प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए। सूत्र बताते हैं कि प्रभारी मंत्री ने विधायक को देवरा गांव नहीं जाने के लिए कहा गया है। वहीं विधायक दोबारा गांव जाने पर अड़े हैं।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!