Globe’s most trusted news site

खजुराहो के होटल में 18 जुआरियों के पास मिले 20 लाख कैश, लग्जरी कारों सहित एक करोड़ रुपये का सामान

खजुराहो के होटल में 18 जुआरियों के पास मिले 20 लाख कैश, लग्जरी कारों सहित एक करोड़ रुपये का सामान



छतरपुर। छतरपुर जिले के खजुराहो स्थित एक होटल में बड़े स्तर पर जुआ चल रहा था। इस जुआ में उत्तर प्रदेश और छतरपुर जिले के जुआरी हार जीत का दांव लगा रहे थे। सभी लोग लग्जरी गाड़ियों से होटल में पहुंचे। मोटी रकम साथ में थी। तभी पुलिस ने छापामार करवाई कर दी और 20 लाख की नगदी सहित एक करोड़ रुपये कीमत का सामान जब्त कर लिया। यह जुआ खजुराहो के सारांश होटल में चल रहा था, जिसकी घेराबंदी करके कार्रवाई की गई।

18 जुआरियों के पास यह मिला
गुरुवार शुक्रवार की रात पुलिस टीम ने वेश बदलकर खजुराहो के सारांश होटल में पहुंची थी। कार्रवाई में दो टोयोटा इनोवा, हुंडई, वेन्यू एवं 13 मोबाइल फोन एपल, सैमसंग वनप्लस इत्यादि कंपनियों के बरामद किए गए। 20 लाख रुपए नगद राशि, चार लग्जरी वाहन, 13 मोबाइल फोन कुल कीमत करीब एक करोड़ रुपए से अधिक जब्त कर जुआ खेल रहे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर जिले के 18 जुआरी पकड़े गए।



ये जुआरी पकड़े गए
फारुख खान उर्फ वीरू पठान पुत्र जमालुद्दीन निवासी विद्याधर कॉलोनी खजुराहो जिला छतरपुर

अरविंद गुप्ता पुत्र धर्मराज निवासी पदरी सुमेरपुर जिला हमीरपुर

सत्येंद्र सिंह पुत्र सुखदेव निवासी पचखुरा जिला हमीरपुर

मुकेश रजक पुत्र किशनलाल निवासी गढ़ी मलहरा जिला छतरपुर

सत्यम शर्मा पुत्र रामबाबू निवासी सिकंदरा जिला कानपुर

पूरन कुमार पांडे पुत्र माता प्रसाद निवासी औरैया

शैलेंद्र पुरोहित पुत्र हरनारायण निवासी महोबा

हरिशंकर चौरसिया पुत्र बृज गोपाल निवासी सत्तिपुरा मोहल्ला महोबा

मोहम्मद हलीम पुत्र अब्दुल कयूम निवासी बारीगढ़ जिला छतरपुर दुर्ग

विजय यादव पुत्र प्रदुम्न यादव निवासी यशोदा नगर महोबा

जगदीश वर्मा पुत्र कैलाश चंद्र निवासी श्रीनगर जिला महोबा

पिंकू पुत्र जफर हुसैन निवासी चितेपुरा चरखारी जिला महोबा

मोहम्मद नसीम पुत्र नूर मोहम्मद मंजूर नगर खजुराहो

छत्रपाल यादव पुत्र स्वामीदीन यादव निवासी गांधीनगर महोबा

पवन कुमार पुत्र राम मनोहर निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर

बालकरण पुत्र ब्रह्मा प्रसाद वर्मा निवासी मवईजार जिला हमीरपुर

हर्षवर्धन गुप्ता पुत्र महेश निवासी श्रीनगर जिला महोबा

बसंत कुमार लोधी पुत्र मैयादीन निवासी चरखारी जिला महोबा शामिल हैं।

जुआरियों पर मामला दर्ज
जुआरियों को अभिरक्षा में लेकर थाना खजुराहो में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। उक्त करवाई में एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरपालपुर निरीक्षक पुष्पक शर्मा, थाना प्रभारी खजुराहो उप निरीक्षक अतुल दीक्षित आदि पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!