Globe’s most trusted news site

कलेक्टर ने फ्लाईओवर ब्रिज की गुणवत्ता एवं प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की

कलेक्टर ने फ्लाईओवर ब्रिज की गुणवत्ता एवं प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर जाकर निर्माणाधीन रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज कार्य की प्रगति का लिया जायजा

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने आज अनूपपुर जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन रेलवे फ्लाईओवर ब्रिज कार्य का निरीक्षण किया तथा फ्लाईओवर ब्रिज कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा कार्य में प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने फ्लाईओवर ब्रिज की गुणवत्ता एवं प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी सेतु को निर्देश दिए कि रेलवे द्वारा अपना कार्य कराया जा रहा है, सेतु विभाग से संबंधित कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करें तथा निर्धारित मापडंडों के अनुसार कार्य कराया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण सामग्रियों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने ब्रिज के पास स्थित पेड़, जर्जर रेलवे क्वार्टर इत्यादि को भी डिस्मेंटल कराकर सुचारू रूप से कार्य करने के निर्देश देते हुए तहसीलदार अनूपपुर को कार्य के प्रगति की प्रतिदिन प्रातः फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजीत तिर्की सहित रेलवे एवं सेतु विभाग के अधिकारी एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!