Globe’s most trusted news site

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने “प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष” का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने “प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष” का किया लोकार्पण


भोपाल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रसव का समय नजदीक आने पर कई बार महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रसव का समय नजदीक आने पर गर्भवती महिलाएं प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में डॉक्टरों और नर्सों की निगरानी में रहेंगी। उन्हें प्रसव पीड़ा होने पर तत्काल लेबर रूम ले जाकर प्रसव कराया जाएगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय रीवा में प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री ने प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में भर्ती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की शुभकामना देते हुए फलों की टोकरी भेंट की। आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसूति प्रतीक्षा कक्ष में जिला अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को प्रसव के पूर्व ठहरने, जाँच और देखभाल की सुविधा मिलेगी। नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव शुक्ला, सिविल सर्जन डॉ एमएल गुप्ता, अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!