Globe’s most trusted news site

गुणवत्ता में कहीं कोई कमी न हो यह तकनीकी अधिकारी सुनिश्चित करें। समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यों की मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें।

गुणवत्ता में कहीं कोई कमी न हो यह तकनीकी अधिकारी सुनिश्चित करें। समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यों की मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें।

निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता से कर बेहतर जन सुविधाएं उपलब्ध कराएं-कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल
 
विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों के प्रगति की मंत्री श्री जायसवाल ने की समीक्षा

अनूपपुर  मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा है कि निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता से सुनिश्चित किया जाए।  जायसवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान उक्ताशय के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोतमा श्री अजीत तिर्की, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ तथा विभिन्न विकास विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने निर्माण कार्यों में वन विभाग से संबंधित मामलों के निराकरण सुनिश्चित कर कार्यों की गति बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि सभी घरों में हर घर नल से जल के तहत नल कनेक्शन घरों के अन्दर संधारित किया जाए। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए निर्माण कार्यों के दौरान तोड़े गए सड़कों के मरम्मतीकरण संबंधित निर्माणकर्ता ठेकेदारों से कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में स्कूल भवनों के निर्माण कार्यों को समय पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के वास्तविक पात्रताधारियों के चिन्हांकन के लिए ग्रामवार सर्वेक्षण कर जानकारी संग्रहित करने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशा अनुरूप वास्तविक लाभान्वितों को लाभान्वित करने व अपूर्ण आवासों के हितग्राहियों को प्रेरित कर आवास की पूर्णता कराए जाने की बात कही।

बैठक में कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों में कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के विकास के लिए संचालित कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित कार्यों एवं योजनाओं के प्रगति की जानकारी दी। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण विभाग भवन के अधिकारियों ने स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत कार्यों के संबंध में पॉवर प्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जानकारी दी।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!