अनूपपुर कलेक्ट्रेट स्थित सोन सभागार में गुरूवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की मिशन शक्ति अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ सामुदायिक लामबंदी थीम पर महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय के साथ किया गया। कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा, जिले के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
कार्यशाला में मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेन्टर एवं विभागीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।




Leave a Reply