Globe’s most trusted news site

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बाबा श्री महाकाल के दर्शन किये विधिवत जलाभिषेक, पूजन, आरती की
नन्दी मण्डप में ध्यान भी किया

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने बाबा श्री महाकाल के दर्शन किये विधिवत जलाभिषेक, पूजन, आरती कीनन्दी मण्डप में ध्यान भी किया



उज्जैन 19 सितम्बर 2024 । राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान  श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर भगवान श्री महाकालेश्व जी के दर्शन किये। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर का जल एवं पंचामृत से अभिषेक कर विधिवत पूजन, अर्चन एवं आरती की।

उन्होंने देश एवं प्रदेश की उन्नति, प्रजा के कल्याण और विश्व-शान्ति के लिये भगवान श्री महाकाल से प्रार्थना की।

श्रीमती मुर्मु ने नन्दी मंडपम में श्री नंदिकेश्वर भगवान का पूजन किया व  बाबा  श्री महाकालेश्वर का ध्यान भी किया।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उपस्थित थे।

पूजन के पश्चात राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की ओर से अंगवस्त्र, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

पूजन पं.आकाश पुजारी द्वारा करवाया गया। सहायक पुजारी श्री शैलेंद्र शर्मा, श्री राम पुजारी, श्री अभिषेक शर्मा(बाला गुरु) , श्री अजय पुजारी भी उपस्थित थे।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!