Globe’s most trusted news site

प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में मानसून एक्टिव, रीवा-सीधी समेत 13 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में मानसून एक्टिव, रीवा-सीधी समेत 13 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट


भोपाल : प्रदेश के उत्तरी संभागों में मंगलवार या बुधवार से फिर वर्षा हो सकती है। दरअसल, झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। हालांकि यह अगले 24 घंटे के दौरान कमजोर पड़ेगा, लेकिन इसका सबसे अधिक असर प्रदेश के उत्तरी संभाग यानी ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर में देखने को मिलेगा। अन्य संभाग के जिलों में इसका असर थोड़ा कम रहेगा, लेकिन अधिकांश जगह वर्षा होगी। वहीं, सोमवार को सतना जिले में जमकर वर्षा हुई। हालांकि धूप निकलने की वजह से राजधानी भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा, जो 32.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री खजुराहो में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री पचमढ़ी में दर्ज किया गया।

13 जिलों में बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तरी संभाग के जिले सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज समेत अनेक स्थानों पर अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट किया गया है। वहीं सतना, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी आदि संभागों में भारी वर्षा और भोपाल, विदिशा, सिहोर, राजगढ़ आदि संभागों में कहीं-कहीं वर्षा होगी।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!