
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 48 माह का एरियर्स और नियमित सरकारी कर्मचारी के रूप में नियुक्ति देने की मांग
भोपाल । एटक से सम्बद्ध आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका यूनियन ने जबलपुर उच्च न्यायालय के आदेश के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को 48 माह का एरियर्स प्रदान करने की मांग की है।यूनियन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को नियमित सरकारी नौकरी स्थाई रूप से प्रदान किया कि भी मांग की है।*
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका यूनियन की प्रांतीय महासचिव विभा पांडे ने यहां शाकिर सदन भोपाल में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में कहा कि ” जबलपुर उच्च न्यायालय ने उनकी यूनियन द्वारा दायर एक याचिका पर प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को लंबित 48 माह का एरियर्स प्रदान करने का आदेश दिया है ।इस आदेश के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 1 लाख 25 हजार रुपए और प्रत्येक सहायिका को 63 हजार रुपए का एरियर्स प्रदान किया जाएगा।यूनियन ने मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि जबलपुर उच्च न्यायालय के आदेश पर तत्काल कार्रवाई की जाए और लंबित एरियर्स प्रदान किया जाए। यूनियन ने मांग की है कि उच्च न्यायालय के आदेश मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को ग्रेच्युटी कानून के तहत भुगतान करें यह भी मांग की गई है कि नियमित सरकारी नौकरी स्थाई रूप से प्रदान की जाए जब तक मानदेय 26 हजार रुपए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका 20 हजार रुपए दिए जाए जिला प्रशासन द्वारा किसी अन्य कार्य से सम्बद्ध नहीं किया जाए क्योंकि किसी अन्य कार्य से सम्बद्ध करने पर आंगनबाड़ी का नियमित कामकाज प्रभावित होता है।यूनियन ने प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को बेहतर गुणवत्ता का मोबाइल सरकार द्वारा प्रदान करने की भी मांग की है।”






विभा पांडे
प्रांतीय महासचिव
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिका यूनियन
भोपाल
मोबाइल नम्बर 9340322658



Leave a Reply