Globe’s most trusted news site

राज्य के कर्मचारियों का 5 फीसदी बढ़ा मंहगाई भत्ता, वित्त विभाग से आदेश हुआ जारी, छह किश्तों में मिलेगा एरियर

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के वित्त विभाग ने 15 अप्रैल को एक आदेश जारी करते हुए छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को देय मंहगाई भत्ते की दर में वृद्धि कर दी है। आदेश में कहा गया है कि म.प्र. शासन के वित्त विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ 4-2/2025/ नियम / चार दिनांक 8 मई, 2025 द्वारा राज्य शासन के छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों को 01 जनवरी, 2025 से 252% की दर मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। अब राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि छठवें वेतनमान अंतर्गत शासकीय सेवकों हेतु मंहगाई भत्ते की उपर्युक्त दरों में 5 फीसदी की वृद्धि करते 257% कर दिया गया है। उपरोक्त वृद्धि के उपरांत मंहगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2025 से कुल 257% प्रतिशत हो जाएगी । राज्य शासन के शासकीय सेवकों को मंहगाई भत्ते में हुई वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल, 2026 (भुगतान माह मई, 2026) से किया जाएगा।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!