Globe’s most trusted news site

कांग्रेस संगठन को मिली नई मजबूती : सत्येंद्र स्वरूप दुबे ‘पप्पू भाई’ जिला महामंत्री नियुक्त

अनूपपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर में गुड्डू चौहान जिला अध्यक्ष के अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के द्वारा संगठनात्मक विस्तार को नई दिशा देते हुए सत्येंद्र स्वरूप दुबे (पप्पू भाई) को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।कांग्रेस पार्टी के नीति-सिद्धांतों एवं जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री दुबे लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय रहते हुए पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, आशीष त्रिपाठी,राजन राठौर, रामसजीवन गौतम, उमेश राय, तौहीद बाबा खान, रियाज़ अहमद, पुरषोत्तम चौधरी, दीपक शुक्ला, रफि भाई,रमाधार बैगा सहित अन्य कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री दुबे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!