जबलपुर
रांझी थाना क्षेत्र स्थित बड़ा पत्थर निवासी एक युवक को बदमाशांे से उसकी पत्नी के सामने बेरहमी से पीटा।उसे उठाकर पटका जिससे वह पूरी रात बेहोश पड़ा रहा। सुबह उसकी पत्नी इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गयी। उधर सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। मारपीट में घायल युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में एक कहना था कि वह उसकी पत्नी से बात करता है इसी संदेह के चलते मारपीट की गयी है।पुलिस के अनुसार पड़ा पत्थर निवासी अंकित गोंटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मंगलवार की रात अपनी पत्नी सोनिया के साथ घर पर था। रात 1 बजे कें करीब रितिक यादव और अक्कू उसके घर पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर पत्नी ने दरवाजा खोला तो दोनो घर के अंदर घुसे गये। इस दौरान रितिक की पत्नी से बात करने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनो ने मिलकर अंकित को जमीन पर पटका और उसकी जमकर पिटाई की। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगो के आने पर वे अंकित को जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। उधर मारपीट में घायल अंकित बेहाेश हो गया। सुबह तक उसे होश नही आया तो पत्नी सोनिया इलाज कराने के लिए उसे रांझी अस्पताल लेकर पहंुची।



Leave a Reply