Globe’s most trusted news site

,

राम भैया बनाए गए भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी मेंबर

राम भैया बनाए गए भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी मेंबर


अनूपपुर / सर्वोच्च सत्ता हिंदी दैनिक के समूह संपादक और अनूपपुर जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में बेबाक निष्पक्ष खबरों के कारण बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान  बनाने वाले रामबाबू चौबे  राम भैया भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी का मेंबर बनाया गया है. मां नर्मदा के उद्गम स्थल पवित्र पावन धार्मिक नगरी  अमरकंटक में आयोजित भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ  राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव  और मध्य प्रदेश के अध्यक्ष उपेंद्र गौतम संगठन प्रभारी राहुल राणा के द्वारा उक्त घोषणा की गई जिसका वहां पर  देश के 20 प्रदेशों से आए हुए समझी भी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी सदस्यों ने करतल ध्वनि ताली बजाकर  स्वागत किया. इस दौरान रामबाबू चौबे को  संगठन का स्मृति चिन्ह देखकर  सम्मानित किया गया और राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी में उनकी नई भूमिका को लेकर  स्वागत वंदन अभिनंदन भी किया गया. इस दौरान वहां पर मौजूद श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के शहडोल संभाग के अध्यक्ष विजय उर्मिलिया जिला अध्यक्ष राज नारायण द्विवेदी अमरकंटक के वरिष्ठ पत्रकार श्ववण उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी विपुल बर्मन  अनूपपुर के यशपाल जाट जैतहरी के उमेश पत्रिक कोतमा क्षेत्र के  श्याम तिवारी उमा तिवारी अभिषेक द्विवेदी साबिर अली मदन चौधरी बिजुरी से तीरथ प्रसाद मिश्रा जावेद अहमद सोनू मिश्रा राकेश चंद्र चंद्रिका प्रसाद हिमांशु पासी दिवाकर विश्वकर्मा दिनेश केवट  जिले के वरिष्ठ पत्रकार और भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह पुष्पराजगढ़ के आशीष सेन सुनील गुप्ता पूरन चंदेल डॉ प्रमोद राजन सिंह सहित मौजूद सभी पत्रकारों ने बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की.

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!