Globe’s most trusted news site

,

देवास एसडीएम आनंद मालवीय निलंबित
संभाग आयुक्त आशीष सिंह का आदेश, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सख्त टिप्पणी के बाद कार्रवाई

देवास एसडीएम आनंद मालवीय निलंबितसंभाग आयुक्त आशीष सिंह का आदेश, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की सख्त टिप्पणी के बाद कार्रवाई


देवास
देवास में घटित संवेदनशील घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक महकमे में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। देवास के एसडीएम आनंद मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह आदेश उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह द्वारा जारी किया गया।
दरअसल, इंदौर में भाजपा शासित नगर निगम द्वारा सप्लाई किए गए मल-मूत्र युक्त गंदा पानी पीने से 14 लोगों की मौत और करीब 2800 लोगों के बीमार होने की गंभीर घटना सामने आई थी। इस संवेदनशील मुद्दे पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा “घंटा” शब्द का प्रयोग किया गया था।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बाद में स्वयं इस शब्द को “अमानवीय, असंवेदनशील और निरंकुशता की निशानी” बताते हुए प्रशासनिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए थे। इसके बाद संभागीय आयुक्त आशीष सिंह ने पूरे मामले को गंभीर मानते हुए देवास एसडीएम आनंद मालवीय को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक आचरण, संवेदनशील मामलों में जवाबदेही और जनभावनाओं के प्रति असंवेदनशीलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की आगे की जांच अलग से की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई प्रदेश सरकार के सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है कि जनजीवन से जुड़े मामलों में लापरवाही, बयानबाजी या प्रशासनिक चूक पर सीधी और कठोर कार्रवाई होगी।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!