Globe’s most trusted news site

,

अनूपपुर रक्सा–कोलमी में न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टोरेंट पावर) की CSR पहल

अनूपपुर रक्सा–कोलमी में न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टोरेंट पावर) की CSR पहल



जनसुनवाई से पूर्व संवाद, शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य को मिला सशक्त आधार
न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टोरेंट पावर) द्वारा परियोजना प्रभावित क्षेत्र रक्सा–कोलमी में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में
विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन पहलों का उद्देश्य जनसुनवाई से पूर्व पारदर्शी संवाद स्थापित करना, स्थानीय समुदाय का विश्वास सुदृढ़ करना तथा शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों में सकारात्मक योगदान देना रहा।
जनसुनवाई से पूर्व ग्राम कोलमी में न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पॉवर प्लांट (टोरेंट प्राइवेट लिमिटेड) के महाप्रबंधक श्री सुशील कांत मिश्रा ने खातेदारों, श्रमिकों एवं ग्रामीणजनों के साथ संवाद बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान परियोजना की रूपरेखा, प्रस्तावित विकास कार्यों तथा पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) योजना से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और ग्रामीणों की जिज्ञासाओं एवं चिंताओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे। कंपनी प्रबंधन ने पारदर्शिता, सहभागिता और आपसी विश्वास को विकास की आधारशिला बताया।
इसी क्रम में CSR मद के अंतर्गत ग्राम कोलमी के दो

विद्यालयों में विद्यार्थियों को खेलकूद सामग्री (स्पोर्ट्स किट) एवं डेस्क–बेंच वितरित किए गए। बच्चों से सीधे संवाद कर उन्हें शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेलों को बढ़ावा देना ग्रामीण प्रतिभाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत रक्सा के खेल मैदान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 190ग्रामीणों (71 महिलाएं एवं 58 पुरुष) के साथ स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा रोगानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में CSR हेड श्री ओम प्रकाश नैनीवाल की उपस्थिति रही। कंपनी ने दोहराया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और निरंतर संवाद के माध्यम से स्थानीय समुदाय के साथ साझेदारी में सतत एवं समावेशी विकास को आगे बढ़ाना उसकी प्रतिबद्धता है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!