Globe’s most trusted news site

,

सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह की पहल रंग लाई कोतमा वासियों को मिली रेल सौगात, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मंजूर

सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह की पहल रंग लाई कोतमा वासियों को मिली रेल सौगात, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव मंजूर



अनूपपुर/कोतमा।शहडोल लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। रेल मंत्रालय ने कोतमा रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को प्रायोगिक आधार पर स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे कोतमा सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को अब लंबी दूरी की यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे बोर्ड द्वारा 19 दिसंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार,
22407/22408 अम्बिकापुर–हज़रत निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस
को कोतमा स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। यह ठहराव शीघ्र सुविधाजनक तिथि (Early Convenient Date) से प्रभावी होगा।
सांसद श्रीमती हिमाद्रि सिंह ने इससे पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर शहडोल संसदीय क्षेत्र, विशेषकर कोतमा, अनूपपुर व आसपास के आदिवासी व औद्योगिक क्षेत्रों की जनभावनाओं से अवगत कराया था। उन्होंने तर्कसंगत ढंग से यह मांग रखी कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, औद्योगिक गतिविधियों एवं रोजगार के कारण प्रमुख ट्रेनों का ठहराव अत्यंत आवश्यक है।
दिल्ली, उत्तर भारत एवं छत्तीसगढ़ की ओर सीधा और सुलभ रेल संपर्क
छात्रों, नौकरीपेशा, व्यापारियों व मरीजों को समय व खर्च की बचत
कोयला, उद्योग व व्यापारिक गतिविधियों को नई गति क्षेत्रीय विकास को मिलेगा आर्थिक बल

कोतमा व आसपास के नागरिकों ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे “जनहित में ऐतिहासिक निर्णय” बताया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सुविधा वर्षों से लंबित मांग थी, जो अब सांसद की सक्रियता से पूरी हुई।
यह पहल न केवल कोतमा बल्कि पूरे शहडोल संसदीय क्षेत्र के लिए विकास की नई पटरी बिछाने वाली साबित होगी।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!