Globe’s most trusted news site

,

आपसी समन्वय से कार्यों में बेहतर परिणाम परिलक्षित होते हैं- कलेक्टर                 पुलिस का कार्य 24 घंटे का, साइबर व डिजिटल अपराध बड़ी चुनौती  पुलिस अधीक्षक राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा एसपी व पुलिस अधिकारियों का सम्मान

आपसी समन्वय से कार्यों में बेहतर परिणाम परिलक्षित होते हैं- कलेक्टर                 पुलिस का कार्य 24 घंटे का, साइबर व डिजिटल अपराध बड़ी चुनौती  पुलिस अधीक्षक राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद द्वारा एसपी व पुलिस अधिकारियों का सम्मान


अनूपपुर। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि अनूपपुर जिले की बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के कुशल नेतृत्व का परिणाम है। अपराधों का तत्परता से निराकरण तथा जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में अनूपपुर पुलिस की मेहनत और तत्परता सराहनीय है। आपसी समन्वय से कार्य करने पर बेहतर परिणाम सामने आते हैं। वे राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई अनूपपुर द्वारा होटल गोविंदम के सभागार में आयोजित पुलिस अधीक्षक सहित 11 थानों के पुलिस अधिकारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
कलेक्टर ने कहा कि सकारात्मक कार्यक्रमों से समाज में अच्छा संदेश जाता है।प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों के समन्वय से कार्यों में गुणवत्ता आती है। कार्य करने वाले कर्मियों के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है और वे नई ऊर्जा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसिंग का कार्य 24×7 का होता है। सड़क, कोर्ट, अस्पताल सहित हर जगह जनता की सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा पुलिस का दायित्व है। वर्तमान समय में साइबर और डिजिटल अपराध बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं, जिनसे निपटने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है, ताकि जनता का भरोसा पुलिस के प्रति बना रहे।उन्होंने मीडिया और पुलिस के समन्वय को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे कई जटिल कार्य आसान हो जाते हैं। उन्होंने अपराध विवेचना में उत्कृष्ट कार्य कर दोषियों को सजा दिलाने के लिए अनूपपुर पुलिस अमले की सराहना की तथा मध्यप्रदेश के नक्सल-मुक्त होने को बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष चैतन्या मिश्रा ने प्रकाश डाला।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान को राष्ट्रपति द्वारा प्राप्त पुलिस वीरता पदक के सम्मान में अभिनंदन पत्र का वाचन कर शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कोतवाली निरीक्षक अनूपपुर अरविंद जैन को अपराधों का 95.98 प्रतिशत निराकरण, प्रभावी प्रतिबंधात्मडक कार्यवाही, सीएम हेल्पनलाईन शिकायतों के त्वारित निराकरण, थाना प्रभारी जैतहरी अमर वर्मा को माईनर एक्टक में प्रभावी कार्यवाही, चचाई थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह मरावी को नारकोटिक्स एक्ट में प्रभावी कार्यवाही 4 प्रकरणों में 89.923 किलोग्राम गांजा कीमत 9 लाख 77 हजार 574 रूपये, थाना प्रभारी कोतमा रत्नााम्भवर शुक्ला को स्थान वारण्टों  में सर्वाधिक तामीली, थाना प्रभारी रामनगर सुमित कौशिक को गुम  नाबालिग बालक, बालिकाओं की दस्त्याबी 95.45 प्रतिशत एवं कुटुंब न्यारयालय से प्राप्तल वसूली वारंटों की 69.57 प्रतिशत तामीली, थाना प्रभारी भालूमाड़ा विपुल शुक्लार को 173 (8) जा.फौ. के अपराधों का सर्वाधिक निराकरण/सर्वाधिक जिला बदर की कार्यवाही हेतु, थाना प्रभारी बिजुरी विकास सिंह को लंबित चालानों का त्वलरित निराकरण, थाना प्रभारी राजेन्द्राग्राम पी.सी. कोल को लंबित मर्ग प्रकरणों का सर्वाधिक निराकरण, थाना प्रभारी अमरकंटक लाल बहादुर तिवारी को  कानून व्यावस्था नियंत्रण एवं व्ही आईपी ड्यूटी, थाना प्रभारी करनपठार वीरेन्द्रा बरकड़े को  लंबित शिकायतों के त्वारित निराकरण एवं समन  तामीली एवं थाना प्रभारी महिला थाना राकेश उईके को महिला संबंधी अपराधों के निकाल एवं रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम के लिए प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त संकल्प ग्रुप के संचालक अंकित शुक्ला को  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु ,जिपं पीआरओ अमित श्रीवास्तव एवं सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश त्रिपाठी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा सहित संरक्षण मंडल के महासचिव अरूण ओटवानी, संभागीय उपाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा, संभागीय कोषाध्यक्ष पुनीत सेन, अनूपपुर संरक्षक मंडल के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, परिषद के समाज कल्याण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला, अनूपपुर जिला के अध्यक्ष अमित शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी, शैलेंद्र द्विवेदी, जिला के कार्यालय मंत्री बृजेश राठौर,कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, ब्लॉक महासचिव संस्कार गौतम, जैतहरी ब्लॉक अध्यक्ष बद्रीनाथ तिवारी, अनूपपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर शर्मा, अजीत तिवारी, प्रकाश तिवारी(मोंटी), रमेश जयसवाल, डी.एस. राव, अनिल राठौर, विजय राठौर, गौरव दाहिया, निखिल यादव उपस्थित रहे।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!