Globe’s most trusted news site

मृत्यु के फन पर रहकर नृत्य करने का साहस ही श्री कृष्ण है

मृत्यु के फन पर रहकर नृत्य करने का साहस ही श्री कृष्ण है

उज्जैन प्रेस क्लब द्वारा श्री कृष्ण जन्मोउत्सव का प्रभावी आयोजन तरण ताल परिसर में किया गया.. इस्कॉन के धर्म स्वामी सुमंगल माधव प्रभु द्वारा राधे कृष्ण के मंगलाचरण एवम पूजन अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया,
भक्ति रस की गीत, संगीत, नृत्य की त्रिविध धारा में कलम थामने वाले पत्रकार मस्ती में जमकर झूमे.. मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा थे


अध्यक्षता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के बड़े भाई आदरणीय दादा दयालु नारायण यादव ने की… विशेष अतिथि भा ज पा अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, विवेक जोशी, हाई कोर्ट एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा थे,
उज्जैन पुलिस कप्तान प्रदीप शर्मा ने सार गर्भित उदबोधन प्रदान करते हुए कहा श्रीकृष्ण भारतीय लोक चेतना के सबसे अधिक प्रभावी स्वर है.. मृत्यु के फन पर रहकर नृत्य करने के साहस का नाम ही श्रीकृष्ण है


कृष्ण जी नीति के मर्मज्ञ है तो कर्म के प्रवर्तक भी है.. श्री नारायण यादव ने कहा कि सर्व सामर्थ्य होने पर भी श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बने और विजय का वरण करवाया… शाब्दिक स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल हाड़ा ने किया,
बाल कृष्ण स्वरूप मे श्रेयानवि अभय यादव ने मटकी को एक वार में फोड़ दिया,
रोचक एवम प्रभावी संचालन स्वामी मुस्कुराके, शैलेंद्र व्यास ने किया


अतिथि स्वागत उपाध्यक्ष प्रदीप मालवीय, डॉ. गणपत सिंह चौहान, सचिव विक्रम जाट, सह सचिव रवि सेन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर, कार्य कारिणि सदस्य भूपेंद्र भूतडा, अशोक त्रिपाठी, मनोज तिलक, विकास शर्मा, सुमेर सिंह सोलकी, संजय शुक्ल, राहुल यादव, मनोज कुशवाह, प्रणव नागर, निलेश खोयरे,गोविंद प्रजापति, अपूर्व देवड़ा ने किया.. अंत में आभार सचिव विक्रम जाट ने व्यक्त किया..

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!