

युवा कांग्रेस कमेटी अमरकंटक ने जनहित मुद्दों को लेकर थाना अमरकंटक और नगर पालिका में सौंपी ज्ञापन और कार्यवाही की मांग की गई जो इस प्रकार है अमरकंटक में जिस प्रकार से गाय माता पुरे अमरकंटक में भ्रमण कर रही है जिसके लिए नगर पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार से कोई भी व्यवस्था उचित रूप से नही किया गया गाय माता के लिए कांजी हाउस की व्यस्था की जाए ,अमरकंटक के समस्त वार्डों में लाईट की व्यवस्था की जाए अधिकांश वार्डों में लाईट की कोई व्यवस्था नही है मा नर्मदा जी के उत्तर तट और दक्षिण तटों पर लाईट की व्यस्था की जाए पवित्र नगरी अमरकंटक में जिस प्रकार से छोटे छोटे दुकानदार जो कही भी दुकान लगा लेते हैं उन दुकानदारों के लिए एक निश्चित स्थान तय करे जिससे यातायात व्यवस्था बनी रहे पवित्र नगरी अमरकंटक में परिक्रमा वासीयों जो आते हैं उनके लिए परिक्रमा वासीयों मार्ग पर दिशा निर्देश के बोर्ड चस्पा करे जिससे परिक्रमा वासीयों सुविधा उपलब्ध हो सके पवित्र नगरी अमरकंटक में जितने भी नगर पालिका अंतर्गत भवन है उसका उपयोग करे और परिक्रमा वासीयों के रूकने की व्यस्था बनाई जाएं जैसे, रैन बसेरा, परिक्रमा वासी भवन, रेवा पारिवारिक धर्मशाला, पवित्र नगरी अमरकंटक के कपिल धारा, सोनमुडा के ग्लास पाइंट पर लगातार अवैध वसुली की शिकायत आते रहती है इसकी जांच कर कार्रवाई करे पवित्र नगरी अमरकंटक में मा नर्मदा जी के घाटों पर विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाए जिससे मा नर्मदा जी के घाट स्वच्छ और सुंदर दिखे ,पवित्र नगरी अमरकंटक के समस्त वार्डों में बने हुए सीसीरोड नाली निर्माण कार्य की जांच करे क्योंकि सब अधुरे पड़े हुए हैं पवित्र नगरी अमरकंटक में वाहन पार्किंग की व्यस्था की जाए कोई भी गाड़ी कही पर भी खड़ी कर के चले जाते हैं ऐसे गाड़ीयों को चिन्हित कर नोटिस जारी करे ,पवित्र नगरी अमरकंटक में चल रहे निर्माण कार्यों को कार्य स्थल पर अपनी विस्तृत जानकारी का बोर्ड चस्पा कराने का आदेश जारी करे ,पवित्र नगरी अमरकंटक के घाटों पर लगातार पानी में डुब जाने से मौते हो रही है जिसके लिए घाटों पर बचाव दल की व्यस्था की जाए, पवित्र नगरी अमरकंटक में वार्ड क्रमांक 02 पर स्थित हुडको कालोनी में निवासरत लोगों की जांच की जाए साथ ही वार्ड क्रमांक 02 से जिसे मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण कराया जाए जिसमें बालक कन्या विद्यालय के बच्चों को आवागमन में दिक्कत ना हो
*अमरकंटक थाने में यातायात व्यवस्था को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जो इस प्रकार है:-*
पवित्र नगरी अमरकंटक में भारी वाहन जैसे सवारी बस, टूरिस्ट बस, ट्रैक्टर, डंपर,के प्रवेश से आवागमन की व्यवस्था खराब होती जा रही है बड़े बड़े आश्रम और होटलों द्वारा अपने गेट के सामने टैक्सी वाहन और बसों को खड़ा कर देते हैं जिससे यातायात व्यवस्था खराब होती है सारे होटल आश्रमों, एवं टैक्सी वालों के लिए सख्त निर्देश जारी करे जिससे यातायात व्यवस्था बनी रहे और आवागमन में परेशानी ना हो ,पवित्र नगरी अमरकंटक में गौरेला से जितनी भी टैक्सी वाहन आती है इनकी कागज़ात जांच करें और इनके उपर कार्यवाही करे क्योंकि अधिकतर टैक्सी किसी भी प्रकार का कोई भी नियम का पालन नही कर रही है अमरकंटक में कुछ आपत्तिजनक तत्वों द्वारा शराब का सेवन कर अपनी गाड़ीयों को बहुत तेजी से चलाते हैं जिससे पैदल चल रहे लोगों को खतरा रहता है इस प्रकार की दुर्घटना कई बार हो भी चुकीं हैं ऐसे लोगों की जांच कर कठोर कार्रवाई करने का कष्ट करें ,अमरकंटक में शराब की बिक्री अपने चरम सीमा पर है जगह जगह शराब की बिक्री की जा रही है जैसे कि वार्ड क्रमांक 15 में वार्ड क्रमांक 02 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सामने शराब की बिक्री की जा रही है इस पर रोक लगाई जाए अमरकंटक में दुर्गा धारा मार्ग से देर रात्रि भारी वाहनों का प्रवेश होता है जिससे बिना रायलटी के रेत का अवैध विक्री की जा रही है बगैर रायलटी के अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है जिससे शासन के राजस्व के रूप में लाखों रूपये का चुना लगाया जा रहा है साथ ही तेज गति से दौड़ते हुए रेत के डंपर ट्रेक्टर अमरकंटक की सड़कों को छतिग्रस्त कर रहे हैं इसी प्रकार अमरकंटक से गोरेला जाने वाली बसें भी इसी मार्ग से आवागमन कर रही है जबकि इन मार्गों से भारी वाहन प्रवेश निषेध है
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मांग है कि अमरकंटक थाना प्रभारी महोदय अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था, शराब की बिक्री, दुर्गा धारा मार्ग से हो रहे अवैध रेत की बिक्री इन सभी विषयों पर कठोर कार्रवाई करे साथ ही शराब विक्री के निगरानी के लिए विशेष टीम कर नियमित निरीक्षण की व्यवस्था की जाए
ज्ञापन सौंपेंते समय उपस्थित मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष श्री श्यामलाल सेन जी,युवा नेता बिरू तंबोली जी, रवि परस्ते दुष्यंत उईके जी,खिलेशवर दूबे जी,अमन मार्को,शुशांत मिश्रा,आयुष चहौन,रोहित सिंह, घनश्याम प्रधान,नरेश बंजारा,किशन रजक,शंशाक डोंगरे,आशिक डोंगरे,रुपेश कुमार मरकाम जी



Leave a Reply