Globe’s most trusted news site

,

डॉ. मोहन भागवत का सतना आगमन — बाबा महेश शाह दरबार से होगी आध्यात्मिक नवजागरण की शुरुआत

डॉ. मोहन भागवत का सतना आगमन — बाबा महेश शाह दरबार से होगी आध्यात्मिक नवजागरण की शुरुआत




राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक करेंगे दरबार का लोकार्पण, सतना बनेगा राष्ट्रवाद और संस्कृतिपरक चेतना का केंद्र

जबलपुर/सतना, 26 सितम्बर 2025।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन जी भागवत 03 और 04 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय सतना प्रवास पर रहेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर वे बाबा महेश शाह दरबार के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

संघ के महाकौशल प्रांत के अनुसार, डॉ. भागवत 03 अक्टूबर को नागपुर से रीवा एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा प्रस्थान कर सतना पहुंचेंगे। अगले दिन वे विश्व प्रसिद्ध शारदा देवी मंदिर के दर्शन करेंगे और 05 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे बाबा महेश शाह दरबार साहिब का लोकार्पण करेंगे।

इस दौरान जिलेभर में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल है। स्थानीय स्वयंसेवकों, संत-महात्माओं और समाजसेवियों द्वारा डॉ. भागवत के स्वागत की भव्य तैयारियाँ की जा रही हैं।

संघ सूत्रों के अनुसार, सरसंघचालक अपने प्रवास के दौरान संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, सामाजिक प्रतिनिधियों तथा साधु-संत समुदाय से भी संवाद करेंगे।

प्रांत प्रचार प्रमुख विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रवास धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना के संगम का प्रतीक होगा। बाबा महेश शाह दरबार के लोकार्पण के साथ सतना जिला मध्य भारत का आध्यात्मिक और राष्ट्रवादी केंद्र बनने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम रखेगा।

जनभावना और प्रतीकात्मकता

सतना में डॉ. भागवत का आगमन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सेवा और आत्मनिर्भरता के विचारों का महाकुंभ माना जा रहा है। बाबा महेश शाह दरबार का लोकार्पण न केवल श्रद्धा का केंद्र बनेगा बल्कि संगठन, समाज और संस्कृति के त्रिवेणी संगम के रूप में नई चेतना को जन्म देगा।

डॉ. मोहन भागवत का यह प्रवास न केवल महाकौशल प्रांत बल्कि समूचे मध्य भारत के लिए आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रभावना के पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर उभरेगा।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!