Globe’s most trusted news site

,

ग्राम रक्सा-कोलमी में न्यू जोन इंडिया थर्मल पावर परियोजना का शुभारंभ

ग्राम रक्सा-कोलमी में न्यू जोन इंडिया थर्मल पावर परियोजना का शुभारंभ



श्रद्धा, समर्पण और विकास के त्रिवेणी संगम से हुई परियोजना कार्य की शुरुआत

अनूपपुर जिले के ग्राम रक्सा एवं कोलमी में प्रस्तावित 1320 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना का शुभारंभ आज दिनांक 21 जून 2025 को आषाढ़ शुक्ल एकादशी के पावन अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर ग्रामवासियों की पारंपरिक आस्था, कंपनी की पुनर्वास नीति तथा सामूहिक सहयोग की भावना एक साथ प्रकट हुई।

ग्राम के प्राचीन देव स्थलों  माता रानी, वासुदेव बाबा, भगवान भोलेनाथ एवं श्री हनुमान जी — पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न की गई। पूजन का नेतृत्व ग्राम रक्सा के सरपंच प्रतिनिधि द्वारा किया गया, जिसमें न्यू जोन इंडिया प्रा. लि. के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की।

उपस्थित कंपनी प्रतिनिधि

श्री सुधाकर पाण्डेय (वाइस प्रेसिडेंट)

श्री सुशीलकांत मिश्रा (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट)

श्री धीरज सिंह, श्री आकाश श्रीवास्तव, श्री अभिरूप (प्रबंधकीय टीम)


पूरे परिसर को रंगोली, पुष्प सज्जा एवं जयघोषों से अलंकृत किया गया। ग्रामवासियों की उपस्थिति एवं उत्साह ने इस कार्यक्रम को एक जन-उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।

पुनर्वास योजना के तहत मुआवजा चेकों का वितरण

इस अवसर पर पुनर्वास योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को मुआवजा चेक वितरित किए गए, जिनमें ग्राम कोलमी से

केलसिया पाव कौशल प्रसाद पाव रामकृपाल राठौर इंद्रावती पाव चमरू पाव हीरामती पाव

ग्राम रक्सा से

राम सजीवन अर्जुन प्रसाद पटेल रामलाल गोंड मेल सिंह गोंड रामलखन साहू जोहन सिंह गोंड रवि प्रकाश पटेल विनय कुमार मिश्रा सुनील कुमार मिश्रा विकास कुमार डुडिन राम

इनमें से अधिकांश हितग्राहियों ने अपने चेक प्राप्त कर लिए हैं, जबकि कुछ हितग्राही जो बाहर हैं, उनके लिए चेक वितरण प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन हितग्राहियों के दस्तावेज जैसे आधार कार्ड एवं बैंक विवरण अभी लंबित हैं, उनका भुगतान भी प्रक्रिया में है और शीघ्र पूरा किया जाएगा।

पूजा स्थलों की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण की घोषणा

न्यू जोन इंडिया प्रा. लि. द्वारा ग्रामीण आस्था को प्राथमिकता देते हुए यह घोषणा की गई कि

देवस्थलों की चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण शीघ्र किया जाएगा।



उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की सहभागिता

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, पूर्व सरपंच गण एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व सरपंच amol singhआदित्य चक्रधर मिश्रा राजू राठौर कोमल उपसरपंच अशोक मिश्रा देवघर मिश्रा मेल सिंह विनय मिश्रा प्रीतम राजू मिश्रा aadi

तथा आसपास के गाँवों के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह आयोजन केवल परियोजना का शुभारंभ नहीं, बल्कि ग्राम रक्सा-कोलमी के सर्वांगीण विकास की ओर पहला सशक्त कदम है।
न्यू जोन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की यह पहल पारदर्शी पुनर्वास नीति, धार्मिक-सांस्कृतिक सम्मान और स्थानीय सहभागिता के सिद्धांतों पर आधारित है।
कंपनी भविष्य में भी ग्रामवासियों के सहयोग से इस परियोजना को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय संतुलन के साथ आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!