Globe’s most trusted news site

,

अहमदाबाद विमान हादसा पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार, सौ शवों की बरामदगी

अहमदाबाद विमान हादसा पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार, सौ शवों की बरामदगी




अहमदाबाद | 12 जून 2025
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए भयानक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 (B787 ड्रीमलाइनर) के टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघाणी नगर क्षेत्र में क्रैश हो जाने से अब तक 100 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं।

हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी सवार होने की पुष्टि होने की संभावना जताई जा रही है। अधिकारी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि में लगे हुए हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार रूपाणी जी का नाम यात्री सूची में शामिल है।

विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 वयस्क, 2 शिशु और 12 क्रू सदस्य शामिल थे। घटना के बाद मौके पर एनएसजी (NSG), फायर ब्रिगेड, मेडिकल इमरजेंसी टीम, और स्थानीय पुलिस को तुरंत सक्रिय किया गया।


आपातकालीन रक्तदान की अपील

इस बड़े हादसे में घायलों की जान बचाने के लिए अहमदाबाद के विभिन्न अस्पतालों में खून की सख्त जरूरत है।

🩸 रक्तदान केंद्रों की सूची

U. N. Mehta इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी
कमरा नंबर 110, पहली मंजिल, A ब्लॉक
📞 संपर्क: 9316732524

सिविल अस्पताल – IHBT विभाग दूसरी मंजिल, 1200 बेड अस्पताल
📞 संपर्क: 9428265409

IKDRC ब्लड सेंटर
मंजुश्री मिल रोड, पहली मंजिल
📞 संपर्क: 07922687500, एक्सटेंशन 4226

GCRI ब्लड सेंटर – गुजरात कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट
पहली मंजिल
📞 संपर्क: 07922688026

आपका एक रक्तदान किसी की ज़िंदगी बचा सकता है।
कृपया पात्र होने पर नजदीकी सेंटर में जाकर रक्तदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!