Globe’s most trusted news site

,

भालूमाड़ा पुलिस ने भोपाल से अपह्रत बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

भालूमाड़ा पुलिस ने भोपाल से अपह्रत बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा

थाना-भालूमाड़ा पुलिस ने अपह्रत बालिका को सफलतापूर्वक दस्तयाब कर परिजनों के हवाले किया
थाना – भालूमाड़ा, जिला अनूपपुर (म.प्र.)

पुलिस अधीक्षक श्री मोती-उर-रहमान के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मन्सूरी एवं अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) श्रीमती आरती शाक्य के दिशा-निर्देश पर थाना भालूमाड़ा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपह्रत बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के हवाले किया।

दिनांक 11/04/2025 को फरियादिया निशा बानो (परिवर्तित नाम) निवासी भालूमाड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री फातिमा बानो (परिवर्तित नाम), जो घर से शैम्पू लेने दुकान गई थी, को किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। इस शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर अपह्रता की तलाश शुरू की।

भालूमाड़ा पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल अनूपपुर की मदद से गुमशुदा बालिका को दिनांक 26/04/2025 को भोपाल से सकुशल बरामद किया। उसके बाद, पुलिस ने बालिका को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उसे उसके परिजनों के हवाले किया।

इस सफलता में थाना प्रभारी निरी. संजय खलको, स.उ.नि. रघुराज सिंह, स.उ.नि. किरण मिश्रा, प्र.आर. 68 सुखेन्द्र सिंह, म.आर. 379 ज्योति मालवीय और साइबर सेल के प्र.आर. राजेन्द्र अहिरवार, आर. 423 पंकज मिश्रा की अहम भूमिका रही।

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!