Globe’s most trusted news site

नर्मदापुरम SDM सस्पेंड ,महिला कर्मचारियों से अभद्रता और गंदे मैसेज भेजने का आरोप

नर्मदापुरम SDM सस्पेंड ,महिला कर्मचारियों से अभद्रता और गंदे मैसेज भेजने का आरोप



नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर के एसडीएम असवान राम चिरामन को महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार और अनुचित संदेश भेजने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। संभागीय आयुक्त केजी तिवारी ने कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की है।
इससे पहले, 22 मार्च को कलेक्टर ने उन्हें कलेक्ट्रेट में अटैच किया था, लेकिन 25 मार्च को हाईकोर्ट से स्टे आदेश मिलने के बाद वे वापस पदस्थ हो गए थे। हालांकि, जांच जारी रही और अंततः उन्हें निलंबित कर दिया गया।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब असवान राम चिरामन विवादों में आए हैं। जनवरी 2024 में, सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम रहते हुए, उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे एक महिला से जूते के लेस बंधवाते नजर आए थे। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें पद से हटा दिया गया था।
निलंबन के बाद अनिल जैन को सोहागपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।
असवान राम चिरामन ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है

Tags

Leave a Reply

Ad with us

Contact us : admin@000miles.com

Admin

Kailash Pandey
Anuppur
(M.P.)

Categories

error: Content is protected !!