अनूपपुर | 23 मार्च 2025
मध्यप्रदेश में गुमशुदा महिलाओं और बालिकाओं की तलाश के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अनूपपुर पुलिस ने दो महत्वपूर्ण मामलों में सफलता हासिल की है। एक मामले में भालूमाड़ा थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग को उज्जैन से बरामद किया गया, जबकि दूसरे मामले में अनूपपुर से लापता 36 वर्षीय महिला को आंध्रप्रदेश के राजमहेंद्रवरम से सुरक्षित वापस लाया गया।

पहला मामला: 17 वर्षीय नाबालिग की दस्तयाबी
गुमशुदगी रिपोर्ट: 11 फरवरी 2025
थाना: भालूमाड़ा
परिवार ने दर्ज कराई रिपोर्ट कि नाबालिग बेटी (परिवर्तित नाम – पूजा) घर से लापता है।
पुलिस ने तकनीकी और फिजिकल ट्रैकिंग कर 23 मार्च को उज्जैन के नानाखेड़ा से बरामद किया।
बाल कल्याण समिति की काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।
इस अभियान में चौकी प्रभारी फुनगा उपनिरीक्षक सोने सिंह परस्ते, सउनि कोमल अरजरिया, आरक्षक राकेश कनासे, वीरसिंह पाल का विशेष योगदान रहा।

दूसरा मामला: 36 वर्षीय महिला आंध्रप्रदेश से सकुशल मिली
गुमशुदगी रिपोर्ट: 9 मार्च 2025
थाना: कोतवाली अनूपपुर
परिजनों ने बताया कि 5 मार्च की शाम को महिला (श्रीमती चंदा कुलदीप) अचानक घर से लापता हो गई।
पुलिस जांच में पता चला कि मानसिक अस्थिरता के कारण वह घर से निकलकर रेल मार्ग के जरिए आंध्रप्रदेश पहुंच गई।
ईस्ट गोदावरी जिले के ‘कंदुकुरी वीरेसलिंगम वूमन स्टेट होम’ में महिला की मौजूदगी की सूचना मिली।
पुलिस टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर महिला को दस्तयाब कर अनूपपुर लाकर परिजनों को सौंपा।
इस कार्य में प्रधान आरक्षक गुपाल सिंह, भानुप्रताप सिंह, महिला आरक्षक जानकी की अहम भूमिका रही।



Leave a Reply