
तीन साल से फरार एनडीपीएस एक्ट के आरोपी को भालूमाड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनूपपुर (म.प्र.) – पुलिस अधीक्षक श्री मोती-उर-रहमान के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री इसरार मंसूरी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना भालूमाड़ा पुलिस टीम ने तीन वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 08 मई 2022 को भालूमाड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शिवलहरा घाट, केवई नदी क्षेत्र में मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी मनोज अगरिया पिता मानसाय अगरिया, निवासी ग्राम छिडमिडी को 7 किलोग्राम गांजा एवं पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान उसका साथी पहरु उर्फ सम्हारु पिता रामलाल यादव, निवासी भाद जंगल की आड़ लेकर मौके से फरार हो गया था। मामले में अपराध क्रमांक 234/2022 के तहत धारा 8/20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
लगातार फरार चल रहे आरोपी पहरु उर्फ सम्हारु की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। अंततः 20 मार्च 2025 को विशेष सूचना के आधार पर उसे ग्राम भाद से गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तारी में शामिल टीम
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय खलको, उप निरीक्षक जे.पी. लकड़ा, उप निरीक्षक राघव बागरी, आरक्षक भानू प्रताप सिंह (295), आरक्षक प्रवीण भगत (217), आरक्षक कृपाल सिंह (208), आरक्षक अभिषेक चौहान (445) एवं चालक आरक्षक दिनेश मुजालदे (365) की विशेष भूमिका रही।



Leave a Reply