

बस में पत्थर बाजी होने पर एक यात्री की हुई मृत्यु
चोरहटा थाना क्षेत्र के हुई वारदात, दो बस संचालकों के बीच कंपटीशन का माना जा रहा परिणाम
रीवा चोरहटा थाना से चंद कदम की दूरी पर बस में हुई पत्थर बाजी एक यात्री की हुई मौत रीवा से इंदौर जाने वाली बस विजयंत ट्रेवल्स की बस में बिरला I.T.I.के पास इतनी भंयकर पत्थर बाजी की गई थी एक यात्री की मौत हो गई

बस में हुए पत्थर बाजी का शिकार हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरमौर में पदस्थ डॉक्टर हीरामणि कोरी पिता राम उजागर कोरी निवासी सिरमौर (पटेहरा) जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई वह अपने गांव पटेहरा से अपने परिवार से मिलने इंदौर जा रहे थे लेकिन रास्ते पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
रीवा में इस तरह की होने वाली घटनाओं से कानून व्यवस्था की स्थिति का सीधा अंदाजा लगाया जा सकता है।
चोरहटा थाना क्षेत्र में रीवा से इंदौर जाने वाली विजयंत ट्रेवल्स बस में पत्थर बाजी करने वाले युवकों के गिरेबान तक पहुंची पुलिस



Leave a Reply